Showing posts with label nautanki shayari. Show all posts
Showing posts with label nautanki shayari. Show all posts

Friday, August 23, 2013

Tujhe paane ki hasrat liye

तुझे पाने की हसरत लिए हमें एक जमाना हो गया !
नई नई शायरी, करते तेरे पीछे,
देख मैं शायर कितना पुराना हो गया !
मुए इस दिल को संभालना पड़ता है हर वक़्त !
दिल न हुआ गोया बिन पजामे का नाड़ा हो गया !
मर्ज में न फर्क, तोहफों में खर्च अलग !
इलाज में खाली सारा, अपना खज़ाना हो गया !
दिल दर्द से भरा, और जेबें खाली !
ग़म ही इन दिनों, अपना खाना हो गया !
मुद्दतें हो गई, रोग जाता नहीं दिखता,
अस्पताल ही अब अपना, ठिकाना हो गया !
तू भी तो बाज़ आ कभी, इश्कियापन्थी से...
पागल भी देख तुझे, कब का सयाना हो गया !

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...