Showing posts with label Famous Ghazals. Show all posts
Showing posts with label Famous Ghazals. Show all posts

Saturday, December 16, 2017

Chahenge Tujhe Par Kabhi Ruswa

चाहेँगे तुझे पर कभी रूसवा न करेंगे
साये से भी अपने कभी तेरा शिकवा न करेंगे

भूल से कभी राह में मिल जाऊँगा तुझको
मिलने का दुबारा कभी वादा न करेंगे

पूछेंगे हवाओं से घटाओं से तेरा हाल
मिलने को तेरे वास्ते आया न करेंगे

जिस प्यार की ताबीर किया करते थे पहले
उस नाम को दिवार पर लिखा न करेंगे

वो ज़ख्म जो तूने दिया जीने का सहारा है
ये बात मगर तुझको बताया न करेंगे

आहट पे तेरी दौड़ के आना तो बड़ी बात
हम भूल के पलके भी उठाया न करेंगे
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...