Pages

Tuesday, March 31, 2015

शाम से आँख में नमीं सी है

शाम से आँख में नमीं सी है
आज फिर आप की कमी सी है
दफ़्न कर दो हमें के साँस मिले
नब्ज़ कुछ देर से थमी सी है
आज फिर …
वक़्त रहता नही कहीं टिककर
इसकी आदत भी आदमी सी है
आज फिर …
कोई रिश्ता नही रहा फिर भी
एक तसलीम लाजमी सी है
आज फिर …

No comments:

Post a Comment